फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट: प्रदेश के साथ जिले में भी बहेगी विकास की गंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। उत्तर प्रदेश सरकार के भारी-भरकम बजट में एटा जिला के लिए यूं तो कोई सीधी धनराशि नहीं मिली पर विभिन्न योजनाओं में जारी की गई धनराशि से यहां विकास की गंगा बहेगी। मेडिकल कॉलेज में सत्रारंभ, अलपीगंज और जलेसर में हेलीपैड, सड़क और नहरों पर पटरियों के निर्माण सहित मनरेगा, ग्राम्य विकास, पेयजल सहित अन्य योजनाओं में जारी धनराशि का अंश यहां तक पहुंचेगा तो विकास कार्य रफ्तार पकड़ेंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार का बजट सोमवार को विधानसभा के पटल पर रखा गया। पहली बार पेपरलैस बजट होने के कारण बजट की अधिकांश जानकारी लोगों को हाथोंहाथ लग गई। किस जिले को क्या मिला इस बाबत लोगों को बहुत ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। इधर सदन में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट भाषण पढ़ा और उधर बजट की जानकारियां सोशल मीडिया पर आ गईं।
बजट में यहां के लोगों को आलू, गुलाब, चकोरी, गेहूं और धान की बड़ी इकाई लगने की संभावना थी। वहीं पर्यटन की दृष्टि से पटना पक्षी विहार और अतरंजी खेड़ा में विकास कार्यों के लिए धनराशि की जिला बाट जोह रहा था, पर बजट में जिले के लिए कोई विशेष प्रावधान न होने से यहां के लोगों को सीधे तौर पर निराशा हाथ लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें