फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सबजूनियर बालक कुश्ती टीम के चयन ट्रायल 10 अगस्त से

Fri, 07 Aug 2026 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिला एवं मंडल स्तरीय चयन ट्रायल की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय चयन ट्रायल 10 अगस्त को दोपहर 2 बजे से पं. गोविन्द बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। इसके बाद मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 11 को दोपहर 2 बजे से महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम अलीगढ़ में संपन्न होंगे।
विज्ञापन

क्रीड़ाधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि ट्रायल के माध्यम से चयनित खिलाड़ी 21 से 23 अगस्त तक कौशांबी जनपद में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल एवं ग्रीको रोमन दोनों वर्गों में 41-45, 48, 51, 55, 60, 65, 71, 80, 92 तथा 110 किलोग्राम भार वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। बताया कि प्रतियोगिता में वर्ष 2009 एवं 2010 में जन्मे (16-17 वर्ष आयु वर्ग) खिलाड़ी प्रतिभाग करने के पात्र होंगे। वहीं वर्ष 2011 में जन्मे 15 वर्षीय खिलाड़ी चिकित्सक अथवा माता-पिता के अनुमति प्रमाणपत्र के साथ ट्रायल में भाग ले सकेंगे। खिलाड़ियों की आयु व निवास का सत्यापन जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड अथवा पासपोर्ट के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें