फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए को निरीक्षण में बंद मिले तीन विद्यालय, बीईओ को थमाया कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव उमरायपुर में विद्यालय का निरीक्षण करते बीएसए संजय सिंह ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सोमवार को विकासखंड शीतलपुर और निधौली कलां के विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन विद्यालय बंद मिले। जिस पर संबंधित बीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह को सोमवार को निरीक्षण के दौरान विकासखंड शीतलपुर में उप्रावि व प्रावि उमरायपुर सुबह साढ़े आठ बजे बंद मिले। वहीं विकासखंड निधौली कलां में प्रावि लालपुर सुबह 8.45 बजे बंद मिला। इन विद्यालयों से संबंधित बीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं प्रावि नगला दिलीप में सभी शिक्षक उपस्थित मिले, लेकिन यहां पता चला कि एआरपी (एकेडमिक रिसोर्स पर्सन) द्वारा विजिट नहीं किया गया है। इस पर एआरपी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं प्रावि नगला दुबे में प्रधानाध्यापक अनुपस्थित मिलीं। साथ ही विद्यालय में कंपोजिट ग्रांट से कोई कार्य नहीं कराया गया। प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उप्रावि नगला दुबे में सहायक अध्यापक ज्योति अनुपस्थित मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें