फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
मृतक सुजान फाइल फोटो ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। थाना जैथरा क्षेत्र स्थित आम के बाग में एक युवक का शव सोमवार को मिला। पिता ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। नगला धौकन निवासी सुरजन सिंह (20) पुत्र सौदान सिंह का शव गांव के बाहर आम के बाग में सोमवार सुबह पड़ा मिला। जब ग्रामीण खेतों की ओर शौच आदि के लिए गए तो शव देखकर परिजनों को खबर दी। सौदान सिंह का आरोप है कि गांव के ही दो लोगों से उनकी रंजिश चल रही है। इसी को लेकर पुत्र की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को बाग में डाला गया है।
विज्ञापन

इनका कहना है कि प्रधान चुनाव के दौरान गांव में किसी व्यक्ति ने घरों में रात के समय पत्थर फेंके थे। इसका आरोप मेरे पुत्र पर लगाया गया। बाद में मेड़ तोड़ने को लेकर भी विवाद हुआ। इतना ही नहीं तीन माह पहले आरोपियों के खेतों पर पड़े पाइपों में किसी ने आग लगा दी। इसका आरोप भी मेरे पुत्र सुरजन पर लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया और पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। पिता ने बताया कि कपड़े उतरे हुए दूर पड़े मिले और गले में चुनरी लिपटी हुई थी। थानाध्यक्ष जैथरा सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
जैथरा चेयरमैन ने कराई थी पंचायत
सौदान सिंह का कहना है कि हत्या करने के लिए पुत्र को कई बार घेरा गया था, लेकिन किसी तरह वह बचकर निकलता रहा। इसकी जानकारी होने पर जैथरा चेयरमैन बिजेंद्र सिंह चौहान के माध्यम से करीब एक महीने पहले पंचायत कराई गई। मामला शांत करने के लिए हम लोग 80 हजार रुपये देने को भी तैयार थे। इसके बावजूद हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें