फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जमीन पर कब्जा करने की नीयत से दीवार तोड़ी

Fri, 08 Nov 2024 06:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना जलेसर में रोहिताश गुप्ता निवासी बाजार कला ने उदयवीर सिंह निवासी ग्वारऊ सहित दो नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि उदयवीर सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर जमीन पर कब्जा करने की नीयत से हमला किया और दीवार गिरा दी।
विज्ञापन

रोहिताश गुप्ता ने बताया कि कमल एग्रो सर्विस स्टेशन के पास मेरा भूखंड है, जिसकी चहारदीवारी भी है। 6 नवंबर की रात में 11 बजे के लगभग उदयवीर निवासी ग्वारऊ अपने साथियों के साथ आया। सभी लोग मिलकर कब्जा करने की नीयत से दीवार तोड़ने लगे। जानकारी मिलने पर मैं अपने भाई के साथ वहां पहुंचा, तो देखा यह लोग सब्बल, हथोड़ा और कुदाल आदि से दीवार तोड़ रहे हैं। इनके साथ अशोक यादव, हरिशंकर व 15 अन्य लोग भी थे।
विरोध करने पर यह लोग गालियां देते हुए मारने पर उतारू हो गए। उदयवीर और अशोक ने तमंचा लहराते हुए कहा कि यहां से भाग जाओ वरना जिंदा नहीं छोडूंगा। डरकर हम लोग वहां से भागे और 112 नंबर पर कॉल कर सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंची, तब तक आरोपी दीवार तोड़कर फरार हो गए। सीओ जलेसर कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है। जो भी तथ्य मिलेंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें