फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 2 वर्षीय बालक सहित छत से गिरकर 4 घायल

Fri, 08 Nov 2024 06:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलग-अलग स्थानों पर छत से गिरकर 4 लोग घायल हो गए। इनमें दो साल का एक बालक भी शामिल है। सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

थाना जैथरा के शाहबाजपुर निवासी बबलू ने बताया कि उनका 2 वर्षीय पुत्र शुभ छत पर खेल रहा था, खेलते-खेलते सीढि़यों से नीचे गिर गया। गांव कम्मापुर निवासी अवनीश कुमार ने बताया कि उसके पिता हवलदार सिंह बृहस्पतिवार की देर रात लघुशंका करने के लिए उठे थे। तभी अचानक चक्कर आने की वजह से वह छत से नीचे रास्ते पर आ गिरे। गिरने की आवाज सुनकर हम लोग पहुंचे और उनको उठाकर मेडिकल कॉलेज लाए।
विज्ञापन

सिंहपुर थाना एका जिला फिरोजाबाद निवासी निशांत ने बताया कि वह छत से नीचे उतर रहा था। तभी सीढि़यों पर उतरते समय पैर फिसल गया, लुढ़कते हुए आंगन में आकर गिरा और घायल हो गया। रिजोर थाना क्षेत्र के गांव मिश्री निवासी रवि ने बताया छत से नीचे आंगन में देख रहा था, तभी अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया और घायल हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें