कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्काउट गाइड प्रार्थना के साथ किया गया।
प्रशिक्षणकर्ता ललितेश कुलश्रेष्ठ और विजीत कुमार ने छात्राओं को तीन दिन तक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में झंडा ज्ञान, प्रतिज्ञा, कंपनी बनाना, स्काउट के नियम, टोलियां बनाना, कैंप, फायर, व्यायाम आदि कराए गए। रंगोली, कलर पार्टी, झंडा फहराना, आग बुझाने वाली मीनार बनाना, पुल बनाना, प्राथमिक चिकित्सा आदि सिखाया गया। इस अवसर पर वार्डन चित्रा शर्मा, लेखाकर राजीव, शिक्षिका राजकुमारी, अलका, गुंजन शर्मा, जितेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।