फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठे से 16 बंधुआ मजदूरों को कराया मुक्त

Fri, 10 Mar 2017 11:43 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
ईंट भट्ठा - फोटो : getty images
विज्ञापन
पुलिस-प्रशासन की टीम ने गुरुवार रात ईट भट्ठा पर कार्रवाई कर सोलह बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराते हुए भट्ठा संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। भट्ठे से बंधक मुक्त कराए गए मजदूरो में छह महिलाएं भी शामिल हैं।  
विज्ञापन

जिला अमरोहा के कस्बा गजरौला निवासी मुन्ने ने छह मार्च को डीएम और एसएसपी से शिकायत करते हुए बताया कि गांव उम्मेदपुर स्थित एक ईट भट्ठा संचालक उन्हें और साथियों को जबरन बंधुआ मजदूरी करा रहा है। आरोप है कि विरोध करने पर धमकाता है। जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि होने पर गुरुवार रात सीओ सकीट प्रदीप कुमार, एसडीएम रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने पुलिस बल के साथ भट्ठे पर छापा मारकर निसार, आसाद, सबिर, मोहम्मद उमर, मोमीन, परमुद्दीन, जीनत, साहिस्ता, रजिया, नसरीन, नूरजहॉ,  सायरा निवासी आदमपुर, इस्तियाक, इकबाल,  नन्नी पुत्री अनुवाद, राजू निवासी गांव थावली थाना आदमपुर जिला अमरोहा को मुक्त कराया। बंधक मुक्त उम्मेदपुर में ईंट पथाई का काम करने आए थे, लेकिन भट्ठा मालिक दाऊ दयाल निवासी मैन बाजार थाना सकीट एवं सौरभ सिंह निवासी चपरई थाना सकीट ने बंधक बनाकर बिना मजदूरी दिए जबरन काम कराने लगे। पुलिस ने भट्ठा संचालक, ओर उसके साथी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक सकीट ने कहा शुक्रवार अल-सुबह सऊआपुर तिराहे से आरोपी दाऊदयाल निवासी मैन बाजार थाना सकीट को पकड़ लिया। उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें