गुरुवार को फजां में जमकर रंग और गुलाल उड़ा। होली की मस्ती में अधिवक्ता और डाक्टर भी झूमते नजर आए। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी दर्शकों का मन मोहा।
गुरुवार को कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के बैनर तले होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर जिला जज ओपी अग्रवाल ने अधिवक्ताओं के साथ जमकर होली खेली। इस दौरान मथुरा से आई कृष्णलीला मंडली के कलाकारों ने फूल होली और रसिया गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देख अधिवक्ता झूम उठे। अधिवक्ताओं ने जिला जज को रंग लगाकर होली पर्व की बधाइयां दीं। इस मौके पर बार अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद पचौरी, महासचिव राकेश यादव, राजवर्धन बिसारिया, योगेश सक्सेना, रवीेंद्र सहाय, दिनेश अग्रवाल, आलोक जौहरी, रेशपाल सिंह राठौर, सत्यप्रकाश शर्मा समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे। उधर, निधौली रोड स्थित शिवम वाटिका में नीमा के बैनर तले डाक्टरों ने होली मिलन समारोह आयोजित किया। इस मौके पर डाक्टरों ने एकजुटता और प्रेमभाव का संदेश दिया। कार्यक्रम में अध्यक्ष डा. एसपी सिंह, सचिव डा. आनंद राठौर, कोषाध्यक्ष डा. विशाल गुप्ता, डा. मनोज भारद्वाज, डा. पवन मिश्रा, डा. एसएस तोमर, डा. मुनीश्वर वार्ष्णेय, डा. राकेश गुप्ता, डा. विजेंद्र सिंह मौजूद रहे।