फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान की चाहरदीवारी तोड़ने पर आक्रोश

Thu, 12 May 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
कब्रिस्तान की चाहरदीवारी तोड़ने पर आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसबा के मोहल्ला मनिहार के कब्रिस्तान की चाहरदीवारी को तोड़ दिए जाने पर लोगों ने आक्रोश जताया है। लोगों के आक्रोश पर पुलिस मौके पर पहुंच गईं।  
विज्ञापन

कब्रिस्तान की चाहरदीवारी तोड़ने की सूचना पर काफी संख्या में समाज के लोग यहां एकत्रित हो गए।  लोगों में चाहरदीवार तोड़े जाने से आक्रोश है। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाया। लोगों का कहना है कि कब्रिस्तान के आसपास के लोग कूड़ा करकट डालते हैं। कब्रिस्तान के अंदर उनके द्वारा पशु बांधे जाते हैं। घरों से निकलने वाला गंदा पानी भी कब्रिस्तान में जाता है। मना करने पर भी लोग नहीं मानते हैं। लोगों ने चाहरदीवारी तोड़े जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

आक्रोश जताने वालों में जमीर अहमद, मोहम्मद अख्तर, नवी मोहम्मद, मुदस्सिर, मुरा मियां, कयूम खां, दिलशाद, शकील अहमद आदि शामिल हैं। घटना की तहरीर जमीर अहमद ने पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें