फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दुकानदार से खरीदा सामान, फर्मों को करा दिया फर्जी भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ग्राम पंचायत शीतलपुर में हैंडपंप रिबोर का सामान दुकान से खरीदा गया। इसका भुगतान फर्जी रूप से फर्मों को करा दिया गया। दुकानदार ने अदालत के आदेश पर प्रधान और सचिव सहित 5 लोगों के खिलाफ कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर के जीटी रोड पर स्थित चंद्रपाल एंड संस के मालिक यश गुप्ता ने रिपोर्ट में लिखा है कि ग्राम पंचायत शीतलपुर की प्रधान नीलम देवी, इनके पति अवधेश कुमार, पप्पू व धर्मेंद्र मिस्त्री और तत्कालीन सचिव अतुल कुमार 2 सितंबर व 22 नवंबर 2021 को दुकान पर आए।
इन लोगों ने सरकारी हैंडपंप के रिबोर का सामान खरीदा और भुगतान पंचायत के कोष से करने की बात कही। इसके बाद यह लोग धीमे-धीमे करके 306845 रुपये का सामान ले गए। काम खत्म होने की कहकर भुगतान कराने के लिए 5 बिल वाउचर भी ले गए।
विज्ञापन

आरोप है कि जब काफी समय तक भुगतान नहीं हुआ तो मोबाइल फोन कॉल के माध्यम से व घर जाकर संपर्क किया। यह लोग टालमटोल करते रहे, बाद में पता चला कि दुकान से खरीदे गए सामान का भुगतान पहले ही एसके सप्लायर्स और बांके बिहारी एंटरप्राइजेज फर्मों के नाम किया जा चुका है।
कोतवाली नगर में और एसएसपी को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय की शरण लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ छानबीन की जी रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें