फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अवैध खनन करते बुलडोजर और डंपर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। सकरौली थाना क्षेत्र के गांव नगला गड़रिया में राजस्व और पुलिस टीम ने एक बुलडोजर और एक डंपर को पकड़ लिया। इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन


सकरौली क्षेत्र में बड़े स्तर पर अवैध खनन की शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों को मिलती रहती हैं। चार माह पहले जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम भावना विमल ने अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया था। इसके बावजूद अवैध खनन जारी है। लोगों की शिकायत पर मंगलवार की रात को तहसीलदार संदीप सिंह और नायब तहसीलदार शाश्वत अग्रवाल ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई के समय मौके पर अनेक ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर मौजूद थे। टीम के पहुंचने पर चालक इन वाहनों को भगा ले गए। टीम ने मौके से बरामद किए डंपर और बुलडोजर को पुलिस के सुपर्द करते हुए कार्रवाई के लिए खनन विभाग से कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें