फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एटा के अनुराग, दीपा देवी और कासगंज के रूपेंद्र सिंह रहे प्रथम

Sun, 16 Nov 2025 02:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
डायट में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में विजेता शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देते प्रवक्ता। स्र
विज्ञापन
एटा। जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पर शनिवार को आयोजित की गई। इसमें एटा और कासगंज जिले के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इसमें एटा के अनुराग, दीपा देवी और कासगंज के रूपेंद्र सिंह प्रथम रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन विवेक प्रताप सिंह के नेतृत्व में किया गया। एटा जिले से पुरुष वर्ग में मानिकपुर सकीट के सहायक अध्यापक अनुराग यादव ने प्रथम और पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पिदौरा के सहायक अध्यापक ओमवीर सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं महिला वर्ग में पुन्हेरा की सहायक अध्यापिका दीपा देवी ने पहला और पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पिदौरा की सहायक अध्यापक नीतू सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कासगंज जिले से प्रावि जारई अमांपुर के सहायक अध्यापक रूपेंद्र सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डीएवी इंटर कॉलेज के शैलेन्द्र चंद्र मिश्रा, डायट प्रवक्ता नवनीत कुमार शर्मा और अनीता भारती ने निभाई। विजेता अध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें