फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर हुई बोहनी, खरीदा 12 क्विंटल धान : फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। एक अक्तूबर को जिले में धान क्रय केंद्र खोले गए थे। 29वें दिन मंडी स्थिति एक क्रय केंद्र पर खरीद की बोहनी हुई। एक किसान से 12 क्विंटल 80 किलो धान खरीदा गया।
विज्ञापन

धान खरीद के लिए शासन से जिले को 8800 मीट्रिक टन का लक्ष्य मिला है। एक अक्तूबर से 14 क्रय केंद्र खोले गए। जहां कॉमन धान 1940 रुपये प्रति क्विंटल व ग्रेड ए धान 1960 रुपये प्रति क्विंटल से खरीदने के निर्देश मिले। 29वें दिन भारतीय खाद्य निगम के मंडी स्थिति क्रय केंद्र पर 12.80 क्विंटल धान नरहरा निवासी इंद्रवती का खरीदा गया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी नंद किशोर ने बताया अब तक पोर्टल पर 111 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीकरण कराया है। किसानों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें