फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 24 घंटे बाद भी नहीं हुई शव की शिनाख्त

Mon, 03 Aug 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जीटी रोड स्थित भाजपा कार्यालय के पास निर्माणाधीन भवन में मिले अज्ञात युवक के शव की 24 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के जिलों के थानों में उसकी फोटो भेजी है। वहीं, मौत के कारणों पर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर निर्माणाधीन भवन में करीब 30 से 35 वर्षीय युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिला था। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून फैला हुआ था। घटना के बाद हत्या की आशंका भी जताई गई थी, हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।कोतवाली देहात पुलिस ने शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया, पुलिस नेटवर्क और आसपास के जिलों के थानों की मदद ली है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि युवक की मौत सिर पर चोट लगने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ मृतक की पहचान और घटना की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें