फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: इसका मुंह इतना काला कर दो कि न रुपये मांगे और न ही कहीं नौकरी कर सके

Fri, 07 Nov 2025 05:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ट्रक चालक का अपहरण कर क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गईं। चालक का आरोप है कि अपनी मजदूरी के रुपये मांगने पर कार में निर्वस्त्र कर उसे पीटा गया। पेशाब मिलाकर शराब पिलाई और फिर कुकर्म करने का प्रयास भी किया। धमकी दी गई कि मुंह इतना काला कर दो कि कहीं नौकरी न मिले और दोबारा रुपये मांगने की हिम्मत भी न कर सके
विज्ञापन

पीड़ित चालक ने रिपोर्ट में लिखा है कि आरएलपीएल ट्रांसपोर्ट कंपनी माधवपुर थाना छपरौला जिला गाजियाबाद की गाड़ी चलाता था। इसके मालिक मंजीत सिंह जांगड़ ने एक के बाद एक दो गाड़ियां चलाने को दीं और एटा में खड़ी करवा लीं। इसके बाद दूसरी ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करने लगा। जब इनसे अपनी मजदूरी के बकाया 1.10 लाख रुपये मांगे तो अपने मैनेजर जीतू निवासी नगला भजा से लेने को कहा। 2 नवंबर को रात के लगभग 11:30 बजे सैंथरी स्थित पेट्रोल पंप पर वह ट्रक खड़ा कर रुका हुआ था।
उसी समय काले रंग की कार में आरोपी सोनू निवासी मलावन और नीतेश उर्फ छोटे निवासी गल्ला मंडी समिति आए। इन लोगों ने पास बुलाकर तमंचा दिखाते हुए कार में बिठा लिया। इसके बाद इधर से उधर घुमाते रहे। चौथे मील पर शराब लेकर पी और उसे शराब में पेशाब मिलाकर जबरन पिलाया। इन लोगों ने पीटा और कुकर्म करने का भी प्रयास किया। विरोध करने पर तमंचे की बट व लात-घूंसों से पीटकर अधमरा कर दिया। वीडियो बनाया और मैनेजर को वीडियो काॅल कर हालत दिखाई।
विज्ञापन

घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने थाना मलावन और रिजोर को मिलाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम तैयार की। इस टीम ने जीतू और नीतेश को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य चार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें