फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू नेता की गिरफ्तारी के विरोध में धरना

Thu, 14 May 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भाकियू (टिकैत गुट) के प्रदेश महासचिव अखिल यादव को मचुआ रजबहा के सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में प्रशासन द्वारा जेल भेजने पर किसान संगठनों में रोष बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को भाकियू (राष्ट्रवादी) और भाकियू (भानू) ने एक मंच पर आकर अखिल यादव की गिरफ्तारी का विरोध किया। इसे लेकर कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर धरना देकर बैठक भी आयोजित की गई। इसमें मचुआ रजबहा के लिए उपयोग की जाने वाली जमीन का मुआवजा किसानों को दिलाए जाने की मांग की गई। मांग न मानने पर किसान नेता जेल भरो आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा और प्रदेश प्रवक्ता अनिल तालियान ने संयुक्त रूप से कहा कि माचुआ रजबहा फीडर निर्माण में ग्राम अखतौली, नया बांस व रतनपुर के कई किसानों की जमीन जा रही है। इसका प्रशासन मुआवजा नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए प्रदेश महासचिव अखिल यादव ने कई बार प्रशासन से आग्रह किया कि जब तक किसानों को उचित मुआवजा न दिया जाए तब तक फीडर के कार्य को रुकवा दिया जाए। लेकिन सिंचाई विभाग ने किसानों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर अखिल यादव को जेल भेल दिया गया। भाकियू इसको लेकर पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करेगी और जल्द मुआवजा न मिलने पर जेल भरो आंदोलन की शुरूआत करेगी। इसके अलावा अन्य दोनों भाकियू संगठनों के पदाधिकारियों ने भी अखिल यादव की गिरफ्तारी का विरोध किया।


इस मौके पर जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह, भाकियू राष्ट्रवादी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश, जिला प्रभारी रमेश चंद्र, राष्ट्रवादी के प्रदेश महासचिव जंट सिंह यादव, रामगोपाल, प्रेम चौहान, आरपी सिंह, तेज सिंह वर्मा, भीष्मपाल सिंह, केपी सिंह, रमेशचंद्र आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन



किसान नेताओं की एसडीएम के साथ हुई वार्ता
एटा। भाकियू नेताआें की एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह के साथ वार्ता हुई। इसमें किसान नेता अखिल यादव को बिना शर्त रिहा करने, किसानों की आ रही जमीन का मुआवजा देने व मचुआ रजबहा का काम अभी चालू न कराए जाने की बात कही। इस पर एसडीएम ने कहा कि विधि प्रक्रिया के तहत ही किसान नेता की रिहाई होगी। साथ ही सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है कि 16 मई को जब तक पैमाइश नहीं हो जाती तब तक खोदाई का कार्य रुकवा दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें