फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी लहर के बीच चारों विस क्षेत्रों में बढ़ा भाजपा का जनाधार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। भाजपा ने बृहस्पतिवार को हुई मतगणना में जिले की चारों विस सीटों पर क्लीन स्वीप कर इतिहास रच दिया। यही नहीं इस योगी लहर में जीत के साथ ही चारों सीटों पर पार्टी का जनाधार भी बढ़ा है। एटा और अलीगंज विस क्षेत्रों में 2017 के मुकाबले चार से पांच फीसदी तक वोटों में बढ़ोतरी हुई है। जलेसर और मारहरा विस क्षेत्र में भी पार्टी ने बढ़त दर्ज कराई है। कुल मिलाकर पिछले चुनाव के मुकाबले पार्टी के चारों सीटों पर करीब तीन फीसदी मत बढ़े हैं।
विज्ञापन

2017 में भाजपा लंबे समय बाद सत्ता में लौटी थी। उस समय पार्टी का मुख्य चेहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थी। मोदी लहर में ही पार्टी को विस चुनाव में अप्रत्याशित बंपर जीत मिली थी। इस चुनाव में परिस्थितियां अलग थीं। मोदी के साथ ही अब योगी भी पार्टी का बड़ा चेहरे बन चुके हैं। प्रदेश में योगी के बुल्डोजर बाबा के नाम से लहर भी चली।
इस लहर का असर जिले में भी रहा और पार्टी ने चारों ही विस सीटों पर बाजी मार ली। अन्य दलों का सूपड़ा साफ हो गया। जीत से भी आगे पार्टी के लिए यह बात महत्वपूर्ण है कि इन पांच सालों में पार्टी का वोट प्रतिशत भी बढ़ा है। 2017 में पार्टी को पूरे जिले में 43.88 प्रतिशत वोट मिले थे। इस बार यह आंकड़ा बढ़कर 46.49 पर पहुंच गया है। इसके अलावा एटा सदर सीट पर करीब पांच, अलीगंज पर करीब चार प्रतिशत मतों की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा का मत प्रतिशत
विस क्षेत्र 2017 2022
एटा 41.18 46.51
अलीगंज 41.25 45.45
मारहरा 48.69 48.92
जलेसर 44.43 45.09
कुल 43.88 46.49
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें