फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका कर्मियों की होली हो सकती है फीकी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नगर पालिकाकर्मियों को छह माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने की वजह से उनकी होली फीकी हो सकती है। उन्होंने रविवार से अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है। इन कर्मचारियों की संख्या 550 है। नगर पालिका परिषद के जलकल के सभी स्थायी व अस्थायी कर्मचारियों को पिछले छह माह से वेतन नहीं मिला है, जिसकी वजह से वह भुखमरी की कगार पर हैं।
विज्ञापन

घर में खाने-पीने के साथ बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का खर्च तक नहीं चला पा रहे हैं। वहीं होली का त्योहार भी नजदीक आ चुका है जिसके लिए जरूरी घरेलू सामान खरीदना भी मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर शनिवार को वेतन नहीं मिलता है तो रविवार से जलकल परिसर में अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे।
ग्रांट पहुंची, जल्द होगा वितरण
नगर पालिका परिषद के लेखाकार मुन्नालाल राम ने बताया कि नगर पालिका में करीब एक करोड़ रुपये की ग्रांट पहुंच चुकी है, लेकिन नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. दीप वार्ष्णेय के सरकारी कार्य से बाहर जाने की वजह से कर्मचारियों को वेतन वितरित नहीं हो सका है। जल्द वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें