शहर के कटरा मोहल्ला में आंबेडकर प्रतिमा के पास अखिलेश यादव का विरोध जताते भाजपाई।
- फोटो : शहर के कटरा मोहल्ला में आंबेडकर प्रतिमा के पास अखिलेश यादव का विरोध जताते भाजपाई।
एटा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नए पोस्टर को लेकर भाजपा ने बुधवार को विरोध जताया। कटरा मोहल्ला स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन किया।
इस पोस्टर में आधा हिस्सा आंबेडकर और आधा अखिलेश यादव का जोड़कर फोटो बनाया गया है। इसे भाजपाइयों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान बताया। जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने कहा कि सपाइयों की हरकत बाबा साहब डॉ. आंबेडकर और पूरे एससी समाज को अपमानित करती है।
इनका पीडीए का नारा महज दिखावा है और वोट बैंक की राजनीति है। जिला मंत्री सुशील गुप्ता ने कहा कि एक ओर सपा भारतीय संविधान और बाबा साहब की हितैषी बनने का दिखावा करती है और दूसरी ओर ऐसे पोस्टर से अखिलेश यादव को बाबा साहब के समान दिखाना चाहती है, यह बर्दाश्त योग्य नहीं है।
प्रदीप गुप्ता भामाशाह, विनीत भारद्वाज, पंकज चौहान, धर्मेंद्र दिवाकर, शिवरतन दिवाकर, विशाल राज बाल्मीक, अशोक जाटव आदि लोग मौजूद रहे।