फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ की संरचना इस तरह बनाएं कि विपक्षी प्रवेश न सकें

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र मारहरा के कार्यकर्ताओं का वर्चुअल प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि समाज कल्याण निर्माण निगम के चेयरमैन बीएल वर्मा रहे। उन्होंने कहा कि हमारी बूथ की संरचना इस तरह होनी चाहिए कि कोई भी विपक्षी पार्टी हमारे बूथ में प्रवेश न कर सकें।
विज्ञापन

शुभारंभ जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने किया। मुख्य अतिथि वर्मा ने कहा कि एटा जिले में 1572 बूथ हैं, इसमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बूथ सम्मेलन चल रहे हैं। केंद्र में एवं प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा है, भाजपा को अगर कैडर बेस पर दिए देखा जाए तो कार्यकर्ताओं के लिहाज से विश्व की नंबर वन पार्टी है। बूथ के ऊपर सेक्टर संयोजक एवं सेक्टर प्रभारी की नियुक्ति की गई है।
सेक्टर प्रभारी अपने बूथ की संरचना करें। इसके अलावा आगरा स्नातक क्षेत्र के प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से जन संपर्क बनाने की बात कही। जिला मीडिया प्रभारी विक्रान्त माधौरिया ने बताया कि आगामी 14 सितंबर से 2 अक्तूबर के कार्यक्रम आ गए हैं। जिसमें 17 सितंबर को सेवा सप्ताह के रुप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें