एटा। थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव झकरई के पास बृहस्पतिवार देरशाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार घायल हो गया था। हादसे के बाद घायल को पुलिस सीएचसी अलीगंज पुलिस लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में तोड़ फोड़ की थी और जाम लगाने का प्रयास किया था।
थाना नयागांव क्षेत्र के गांव बनी निवासी साइकिल सवार पवनदास (38) पुत्र केदारनाथ की गांव झकरई भट्टा के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने मौत हो गई थी। परिजनों को खबर मिली तो सीएचसी अलीगंज पहुंच गए, यहां पर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों से अभद्रता कर तोड़ फोड़ की गई।
गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया तो पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शव जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भिजवा दिया। इसके बाद पुलिस पर आरोप लगने लगे कि शव गायब कर दिया है। पुलिस ने ग्रामीणों को किसी तरह शांत किया और पूरी स्थिति से अवगत कराया।
इसके बाद परिवारीजन जिला अस्पताल पहुुंच गए। चालक हादसा स्थल पर ही ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।