फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक फिसलने से एक की मौत, एक घायल

Tue, 07 Apr 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गदनपुर के पास साइकिल सवार मजदूरों को बचाने के चक्कर में बाइक गड्ढे में जा गिरी। बाइक सवार जीजा-साले घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान राजेश कुमार (23) की मौत हो गई। वहीं घायल साइकिल सवार मजदूरों को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




गांव अर्जुनपुर निवासी राजेश कुमार (23) अपने साले कमल सिंह निवासी सहनौआ अवागढ़ के साथ बाइक से किसी काम से शहर आ रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे कोतवाली देहात के गांव गदनपुर के पास पहुंचते ही सामने से आते साइकिल सवार मजदूरों को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। बाइक सवार जीजा-साले घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं साइकिल सवार मजदूर दताराम, मंगल सिंह निवासी कानाखेड़ा थाना कदौरान जालौन घायल हो गए। दोनों मजदूर गांव मझराऊ स्थित ईंट-भट्ठे पर काम करते हैं। जानकारी पर थाना पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें