डीएम ने कहा प्रार्थनापत्रों को गंभीरता से निस्तारण करें। सभी अधिकारी
सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक कार्यालयों में जनता की समस्याओं को सुनने के
लिए मौजूद रहें। इस दौरान लाल सिंह निवासी जिन्हैरा, स्वेता देवी निवासी
सैदपुर की आई शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं गांव निगोहहसनपुर
निवासी उदयवीर द्वारा की गई ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग पर अधिशासी
अभियंता ग्रामीण को निर्देश दिए।
डीएम ने गृह अनुदान योजना के तहत
सर्वेश कुमार निवासी सिंहपुर फफोतू को 6300 रुपये की आर्थिक सहायता का चेक
दिया। इस मौके पर कुल 103 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें से छह का मौके पर
निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में एएसपी विसर्जन सिंह, सीडीओ साहब सिंह,
सीएमओ डा. आरसी पांडेय, पीडी केके वैश्य, एसडीएम सदर अजीत आदि मौजूद थे।
तहसील
अलीगंज में छह प्रार्थनापत्र आए। जलेसर में एडीएम वित्त और राजस्व
राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता, एसडीएम रविप्रकाश श्रीवास्तव की मौजूदगी में
आयोजित तहसील दिवस में 25 शिकायत आईं, जिनमें से तीन का मौके पर निस्तारण
किया गया।
बीएलओ फार्म प्राप्त करें
तहसीलदार अलीगंज ने
विधानसभा क्षेत्र 103 के सभी बीएलओ को सूचित किया 8 अप्रैल को नवीन तहसील
सभागार में उपस्थित होकर कानूनगो से मतदाता संबंधी आधार कार्ड फार्म
प्राप्त कर लें।