फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मारहरा थाना क्षेत्र के गांव सिरसाबदन निवासी एक 38 वर्षीय किसान बृहस्पतिवार की रात मारहरा मंडी से मटर बेचकर गांव जा रहा था। गांव में मंदिर के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पर गांव सिरसाबदन निवासी प्रेमपाल ने बताया उसका छोटा भाई 38 वर्षीय ओमपाल बृहस्पतिवार को दोपहर के समय ट्रैक्टर से मटर लेकर मारहरा मटर मंडी में बेचने गया था। जहां भाई ओमपाल बाइक से गया हुआ था। मटर बेचने के बाद वह मंडी से गांव वापस आ रहा था। इस दौरान गांव के बाहर रास्ते में मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे इलाज के लिए मारहरा सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत बता दिया। वहीं मारहरा पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मारहरा थानाध्यक्ष रामकेश ने बताया अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें