फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सड़क हादसे में दर्दनाक माैत...बाइक सवार महिला के ऊपर से निकल गया कैंटर, युवक हुआ घायल

Mon, 14 Jul 2025 09:39 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

महिला अपने देवर के साथ मामी की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए जा रही थी। तभी रास्ते में दर्दनाक हादसा हो गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में मामी की अंत्येष्टि में शामिल होने देवर के साथ बाइक पर जा रही भाभी की सड़क हादसे में मौत हो गई। मलावन थाना क्षेत्र में गांव नगला अगर के पास बाइक के कैंटर की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। कैंटर का पहिया महिला के ऊपर से निकल गया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। देवर घायल हुआ है जिसका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


मोहल्ला पीपल टोला निवासी गौरव ने बताया कि चाची ममता (42) सोमवार सुबह छोटे चाचा ब्रह्मानंद के साथ अपनी मामी की अंत्येष्टि में शामिल होने कस्बा व थाना नवाबगंज जिला फर्रुखाबाद बाइक से जा रहीं थीं। यह लोग बाइक लेकर घर से मलावन के लिए निकले। रास्ते में गांव नगला अगर के पास दो बड़े वाहन पीछे से बराबर में हॉर्न देते हुए आ रहे थे।

इनसे बचने के लिए ब्रह्मानंद ने बाइक को सड़क से नीचे कच्चे रास्ते पर उतार लिया। मगर बाइक किसी तरह से कैंटर की चपेट में आ गई और संतुलन बिगड़ने से ममता नीचे गिर गई। इतने में कैंटर का पहिया उनके ऊपर से निकल गया। गंभीर रूप से घायल ब्रह्मानंद को स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया यहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें