फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: लोडर वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

Thu, 27 Mar 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र में गांव भामरपुर के पास बुधवार को लोडर वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। इसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने आगरा रेफर किया है।
विज्ञापन

गांव खुशालगढ़ निवासी महेश चंद्र ने बताया कि भाई विलेश कुमार और भतीजा राजेश कुमार (45) एटा से वापस गांव लौट रहे थे। सुनहरी नगर में मकान का निर्माण हो रहा है। वहां से काम खत्म होने के बाद बुधवार की देर शाम बाइक से चाचा-भतीजा लौट रहे थे। ये लोग जैसे ही गांव भामरपुर के पास पहुंचे, लोडर वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देते हुए प्राथमिक उपचार के बाद दोनों ही घायलों को आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में राजेश कुमार की सांस थम गई। इसके बाद परिजन शव को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


तीन बहनों के बीच अकेले भाई थे राजेश

महेश चंद्र ने बताया कि भतीजा राजेश तीन बहनों के मध्य इकलौते भाई थे। इनके दो बच्चे हैं। घटना के बाद घर में मातम छा गया है। सुनहरी नगर में मकान का निर्माण हो रहा था, जहां प्रतिदिन आना-जाना होता था। लेकिन, बुधवार की शाम उनके लिए मौत बनकर आई।
सड़क दुर्घटनाओं में 8 लोग घायल, 2 रेफर
एटा। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित आठ लोग घायल हुए हैं। दीपक निवासी विरामपुर कोतवाली देहात, चंद्र कुमार गढ़ौली, रोशन लाल और गौरव नगला हमीर, गोलू कायमपुर कासगंज, अवनीश और शैलेश सारसौल थाना एका जिला फिरोजाबाद और सावित्री देवी विकास नगर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इनमें से अवनीश और शैलेश की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें