फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत पर उड़ा गुलाल, भगवा रंग में रंगे समर्थक

Sun, 12 Mar 2017 12:11 AM IST
amar ujala
विज्ञापन
जीत पर भाजपाइयों ने उड़ाया गुलाल, न‌िकाली रैली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिले की चारों सीट पर भाजपा की अप्रत्याशित जीत से समर्थक गदगद हैं। जीत पर गुलाल उड़ाने के साथ मिठाइयां बांटी गईं। जगह-जगह रैली, जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया। मंडी समिति गेट पर भाजपा की जीत पर जुटे समर्थकों को भगाने के लिए पुलिस को लाठी तक फटकारनी पड़ी।  
विज्ञापन

मंडी समिति गेट के बाद भाजपा की जीत के जश्न में जुटे समर्थकों, कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के चेहरे पर गुलाल लगाकर जीत की खुशी व्यक्त की। नारेबाजी करते इन कार्यकर्ताओं को मतगणना स्थल गेट से हटाने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं जीत की खुशी से लबरेज भाजपा समर्थकों ने शहर में बाइक रैली निकाली। निधौलीकलां में भाजपा समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बैनर लगाकर जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान गुलाल उड़ाकर जीत की खुशी जताई गई। मौके पर उदयभान सिंह ठाकुर, शैलेन्द्र लोधी, नीरज गुप्ता, योगेन्द्र योगी, मोहित ठाकुर, नरेश गुप्ता, मोहन पचौरी, दुर्गपाल, रोहित ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें