जीटी रोड़ से गुजरती बाइक रैली में मौजूद मेधाव्रत शास्त्री व युवा ।
- फोटो : ETAH
एटा। एटा-कासगंज रेल लाइन को लेकर लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद भी सरकार की ओर से कोई बजट पारित नहीं किया गया है। इसके चलते जिले के आक्रोशित युवाओं ने शहर की सड़कों पर तिरंगा लेकर बाइक रैली निकाली। इस दौरान भारतीय युवा संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
एटा-कासगंज रेल लाइन विस्तार को लेकर शुक्रवार को जिले के युवाओं ने बाइक रैली निकाली। भारतीय युवा संगठन के नेतृत्व में तिरंगा लेकर बाइक रैली जीटी रोड स्थित शहीद पार्क से शुरू की गई। शहीद पार्क होते हुए माया पैलेस चौक से द्वारिकापुरी, कचहरी रोड, गांधी मार्केट, बाबूगंज, घंटाघर, मेहता पार्क, ठंडी सड़क, जीटी रोड होते हुए शहीद पार्क पर समाप्त की गई।
26 जनवरी को युवाओं ने एटा कासगंज रेल लाइन विस्तार को लेकर ट्वीटर पर एटा मांगे रेल के लिए आंदोलन किया गया था। समाजसेवी मेधाव्रत शास्त्री ने कहा कि जिले में चार सांसद होने के बाद भी जिला पिछड़ा हुआ है। सबसे बड़ा कारण एटा कासगंज का रेल विस्तार नहीं हो पाना है। अगर सांसद संसद में रेल विस्तार को लेकर आवाज उठाएं तो इसका विस्तार हो सकता है। इस दौरान राहुल, प्रशांत, अंकित, मोहित, आरव, गणेश, धीरेंद्र रहे।