फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कुत्ते से टकराकर गिरी बाइक जली

Fri, 07 Feb 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर जलती हुई बाइक।  - फोटो : नेशनल हाईवे पर जलती हुई बाइक।
विज्ञापन
एटा। पिलुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर बुधवार देर शाम कुत्ते से टकराकर बाइक गिर गई। इसके बाद बाइक में आग लग गई। हादसे में दंपती के मामूली चोटें आईं। जबकि बाइक पूरी तरह जल गई। 15 मिनट तक हाईवे पर लोग सहमे रहे।
विज्ञापन


मैनपुरी के कटरा मोहल्ला निवासी राहुल बसनेरी शहीदनगर गाजियाबाद में नौकरी करते हैं। परिवार के साथ वहीं रहते हैं। बृहस्पतिवार को वह पत्नी स्वीटी को लेकर बाइक से अपने घर जा रहे थे। पिलुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौथा मील के पास अचानक सड़क पर एक कुत्ता आ गया। इससे टकराकर बाइक सड़क पर गिरकर फिसल गई। बाइक गिरते ही इससे निकली चिंगारी और पेट्रोल ने आग पकड़ ली।
पल भर में ही बाइक आग का गोला बन गई। गिरने और लगने से राहुल और स्वीटी भी घायल हो गए। तेजी से उन्होंने वहां से हटकर जान बचाई। लोगों ने सड़क किनारे खाट डालकर दोनों को लिटाया। इस बीच बाइक आग का गोला बनकर जलती रही। कोई इसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। यातायात भी अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोग आशंकित थे कि कहीं बाइक में धमाका न हो जाए। सड़क किनारे जिनकी बाइकें खड़ीं थीं, वो भी हटाने लगे कि कहीं आग उनकी बाइक को भी चपेट में न ले ले। लोगों ने फायर ब्रिगेड को कॉल किया, लेकिन गाड़ी नहीं पहुंच सकी और बाइक के पूरी तरह जलने के बाद ही आग शांत हुई। बाद में पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां दोनों को उपचार देने के बाद छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें