सड़क हादसे में घायल हुआ व्यक्ति का मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में होता उपचार।
- फोटो : सड़क हादसे में घायल हुआ व्यक्ति का मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में होता उपचार।
एटा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में छात्र समेत 6 लोग घायल हो गए। इनमें से 2 की हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर किया गया है।
कोतवाली नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी दिपांशु के बहनोई नितिन सक्सेना ने बताया कि दिपांशु एलएलबी का छात्र है। शुक्रवार को वह घर से स्कूटी से परीक्षा देने कॉलेज जा रहा था। शिकोहाबाद रोड पर लोडर वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया।
पीपल अड्डा निवासी विनय ने बताया कि उसका बेटा नितिन अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में शामिल होने की कहकर घर से निकला था। कोतवाली देहात क्षेत्र के रामपुर गांव के समीप आमने-सामने मोटर साइकिल की भिड़ंत हो गई। जिसमें विनय को गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सकों ने उसे उपचार के लिए आगरा भेजा है। इनके अलावा अन्य सड़क हादसों में सुशील कुमार निवासी मरथरा, मानपाल सिंह निवासी नासिरपुर थाना कोतवाली देहात, मुकेश निवासी श्रीनगर थाना कोतवाली नगर और आविद निवासी नगला पोता कोतवाली नगर घायल हुए हैं।