फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे शहर में हुई विद्युत कटौती, परेशान रहे उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सड़कों के चौड़ीकरण को लेकर बुधवार को कई खंभे इधर से उधर शिफ्ट किए गए। इसके चलते शहर के 12 से अधिक मोहल्लों की बिजली छह घंटे तक गुल रही। इससे उपभोक्ता परेशान रहे। शहर के ठंडी सड़क पर स्थिति फीडर से कई मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति होती है। बुधवार को सड़क चौड़ीकरण के दौरान कुछ विद्युत पोल लगाए गए तो कुछ को हटाए गए।
विज्ञापन

इसी को लेकर शहर के घंटाघर, मेहता पार्क, हाथी गेट सहित एक दर्जन से अधिक मोहल्लों की बिजली दोपहर ग्यारह से शाम पांच बजे तक गुल रही। इससे उपभोक्ता परेशान रहे। उपभोक्ताओं व दुकानदारों का कहना था बिजली विभाग द्वारा प्रतिदिन आपूर्ति बाधित कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें