फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने दिखाया साइकिल रैली में उत्साह

Mon, 02 May 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने दिखाया साइकिल रैली में उत्साह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लक्ष्य 2017 की सफलता में जुटी सपा की साइकिल यात्रा सोमवार को ग्रामीण इलाकों में पहुंची। कार्यकर्ताओं में साइकिल यात्रा के दौरान काफी जोश और उत्साह देखने को मिला। गर्मी के तल्ख तेवरों के बीच सपा नेता और कार्यकर्ता ग्रामीणों से अखिलेश यादव को फिर से सत्ता सौंपने की अपील की।
विज्ञापन


जिले की तीनों विधान सभा क्षेत्रों में कासगंज, अमांपुर, पटियाली विधानसभा के ग्रामीण इलाकों में साइकिल यात्रा निकाली गई। भीषण गर्मी और पसीने से तर कार्यकर्ता साइकिल दौड़ाते दिखे। साइकिल यात्रियों की टोलियां सभी विधान सभा क्षेत्रों में अपने निर्धारित रूट के अनुसार गांव-गांव पहुंची। कार्यकर्ताओं नें किसानों को सरकार की जनहितकारी नीतियों की जानकारियां दी गई। कासगंज विधानसभा क्षेत्र में सोरों से बदरिया, तोलकपुर, बसंतनगर, मिर्जापुर, फतेहपुर कलां, लालपुर, भाऊपुर, अडूपुर, रजपुरा पर समाप्त हुई, जहां सभा का आयोजन किया गया। यहां पर परिवहन राज्य मंत्री मानपाल वर्मा ने कहा कि जनता का मूड एवं कार्यकर्ताओं के उत्साह ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह फिर से युवा मुख्यमंत्री के हाथों प्रदेश की कमान देकर विकासवादी सरकार प्रदेश में बनाना चाहते हैं। सपा जिलाध्यक्ष कुंवर देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश की सरकार के एतिहासिक विकास कार्यों से विरोधी पार्टी के नेता घबराए हुए हैं और सरकार के अस्थिर करने को कुचक्र रच रहे है, लेकिन देश की जनता सब पहचानती है। विधान सभा अध्यक्ष महाराज सिंह बघेल, रघुनाथ सिंह यादव कोषाध्यक्ष, अजंण्ट सिंह यादव, राजेश अग्रवाल, अख्तर पठान, सौरभ यादव, सतेन्द्र आर्य, सत्यपाल यादव, शादाब हुसैन, मानपाल मिनी, पुष्पेंद्र यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। अमांपुर विधान सभा क्षेत्र में जिलाध्यक्ष कुंवर देवेन्द्र सिंह ने झंड़ी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। साइकिल यात्रा बजीरपुर से होकर नगला सीडर, महदवा, करसाना, कमालपुर, देवरी, लखमीपुर पर समाप्त हुई। पार्टी की ओर से प्रत्याशी बनाए वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने किसानों की भलाई के लिए बहुत सारी योजनाऐं बनाई है जिनका लाभ किसानों को मिल रहा है।  इस मौके पर विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष डा. केपी सिंह, मीडिया प्रभारी प्रदीप रघुनंदन, लक्ष्मन सिंह यादव, कैप्टन वी पी सिंह, इनाम सिंह यादव, सुरेंद्र यादव, अली हसन, प्रतीक चौहान ईलू , प्रयंक भारद्वाज, भोला पंडित आदि मौजूद रहे। पटियाली विधान सभा क्षेत्र में साइकिल यात्रा का शुभारंभ भुजपरा से नाथपुर, नगला केसरी, न्यौरी, डिलौरी खजुरा, नगला अतिवल, कंजाहार पर समाप्त हुई। विधायक नजीवा खान जीनत एवं पैक्सफेड की डायरेक्टर नासी खान ने संयुक्त रुप से झंडी दिखाकर रवाना किया। पटियाली विधायक नजीवा खान जीनत ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने पटियाली क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई है। हम सब क्षेत्रवासियों की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि एक बार फिर से अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में समाजवादी परचम लहराएं। पैक्सफेड कि डायरेक्टर नासी खान ने कहा युवाओं अपील करते हुऐ कहा कि मुख्यमंत्री ने युवाओं के सपनों को साकार करने का काम किया है। इस मौके पर विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष रामनरेश यादव, नदीम हुसैन, अभय प्रताप सिंह , शाहरुख राज, मुफीद अहमद, वाहिद मियां, बब्बन खां, इसरत अली, मोहम्मद यूसुफ, देवराज, शाहिद, मनोज कुमार, अकरम, जानी, ओम प्रकाश सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें