क्रीड़ा भारती विभाग के संयोजक राहुल गुप्त के प्रेमनगर स्थित आवास पर हुई बैठक में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। आगामी माह में भारतीय परंपरा के खेलों का आयोजन वृहद स्तर पर किए जाने की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में विभाग संयोजक राहुल गुप्त ने बताया कि नवंबर माह के आखिरी सप्ताह में भारतीय स्तर के खेल, जिसमें 100 मीटर से लेकर 1000 मीटर तक की दौड़, खो-खो, कबड्डी व भाला फैंक जैसे खेलों का आयोजन जीआईसी ग्राउंड पर क्रीड़ा भारती द्वारा किया जाएगा। साथ ही 23 और 24 दिसंबर को दो दिवसीय अधिवेशन जयपुर में होना है, जिसमें सभी पदाधिकारी भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि जनपद में खेल कराकर नई प्रतिस्पर्धाओं का सृजन किया जाएगा। खेलकूद प्रतियोगिता में जनपद एटा, कासगंज, मैनपुरी के छात्र छात्राओं को बुलाया गया है। जिन्हें बाद में सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में गठित नई कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष प्रतीक आमौरिया, मंत्री डॉ. विशाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ. मनोज गुप्ता के अलावा मीडिया प्रभारी प्रशांत सिंह चौहान को नियुक्त किया है, जबकि सदस्यों में श्रवण चतुर्वेदी, लोकेंद्र यादव, अजय वर्मा को रखा गया है।