जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को जिला कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन मनाया गया। इसमें इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि बलिदान दिवस, शांति एवं सद्भाव दिवस के रूप में मनाई गई।
इस दौरान कांग्रेसियों ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। वहीं, गोष्ठी के बाद शहर में शांति व सद्भाव के लिए मौन मार्च निकाला गया।
जिलाध्यक्ष चोब सिंह धनगर ने कहा कि इंदिरा गांधी एक साहसी व कर्मठ सशक्त नेता थीं।
इस मौके पर भगवान स्वरूप प्रजापति, दिनेश यादव, शिवदयाल भारद्वाज, डॉ. शीलेंद्र गौड़, समीउद्दीन, राजकुमार, अजीज फारुखी, जितेंद्र यादव, धर्मवीर गहलौत, चंद्रप्रकाश, रामजीलाल, सुशील कुमार वर्मा, सूरजपाल भारती आदि लोग मौजूद थे।
इसके अलावा लोकमन दास पब्लिक स्कूल में भी सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्मदिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अशोक पचौरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर सभी शिक्षक व शिक्षकाएं मौजूद थीं।