फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों की कलाई पर सजेगी बहना की राखी

Wed, 17 Aug 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
रक्षाबंधन की पूर्व संध्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कलाई पर राखी, मन में बहन के लिए प्यार और जुबां पर होगा रक्षा का वचन। आज बहनें जहां भाई की सलामती की कामना करेंगी, वहीं भाई बहन को तोहफे के साथ सुरक्षा का वादा करेंगे। पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। बहनें रंग-बिरंगी राखी लेकर भाई को बांधने निकलीं हैं तो भाई बहन से राखी बंधवाने को आतुर है। बुधवार को त्योहार के चलते बाजारों में भी रौनक नजर आई। घेवर, सेंवई और सूत फैनी के साथ राखियां भी खूब बिकीं। भीड़ उमड़ने से बस स्टैंड पर रोडवेज बसें कम पड़ गईं और सफर मेें बहनों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

बुधवार को शहर के बाजार गुलजार दिखाई दिए। राखियों की सैकड़ों दुकानों पर बहनें जहां अपने भाइयों के लिए राखी खरीदती हुई नजर आईं। साड़ी, गारमेंट्स और उपहारों की दुकानों पर लोग बहनों के लिए खरीदारी करते दिखे। सराफा बाजार में बहन के लिए चांदी की पायल, सोने की चेन और अन्य आभूषणों की बिक्री हुई। बहनों ने सोने और चांदी की राखियां खरीदीं। वहीं घेवर के दाम 150 से 350 रुपये तक रहे। वहीं सेंवई 50 से 100 रुपये और सूत फैनी 80 से 380 रुपये किलो बिकी। त्योहार को लेकर बस स्टैंड पर भीड़ नजर आई। दिल्ली से घर लौट रहे लोगों का रोडवेज बस स्टैंड पर भीड़ दिखाई दी। बसों नहीं नहीं मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। परिवहन निगम ने रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए हैं, लेकिन भीड़ के आगे व्यवस्था फेल नजर आई। 
---
प्राइवेट बस स्टैंड पर भी दिखा यात्रियों का रेला
बुधवार को प्राइवेट बस स्टैंडों पर भी यात्रियों का रेला देखने को मिला। पर्व पर अपने घर लौट रहे लोगों की भीड़ के आगे वाहनों का टोटा नजर आया। अलीगंज, गंजडुंडवारा, सराय अगहत, निधौली कलां, अवागढ़, धुमरी, जैथरा समेत रूट पर जाने के लिए लोगों को प्राइवेट और डग्गेमारों का सहारा लेना पड़ा। डग्गेमार ओवर लोडिंग करने से भी नहीं चूके, लेकिन पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने उन्हें नजर अंदाज कर दिया।
विज्ञापन

-------------
इस बार भद्रा नहीं बनेगी मुहूर्त में बाधा
रक्षाबंधन पर्व पर इस बार भद्रा का साया नहीं रहेगा। यह संयोग तीन साल बाद बन रहा है। भद्रा इस दिन सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगी। पंडित दुर्गेश शुक्ल के अनुसार श्रावण पूर्णिमा 17 अगस्त की रात 10.27 बजे से 18 अगस्त की रात 8.53 बजे तक रहेगी। भद्रा काल गुरुवार को सूर्योदय से पहले 3.42 बजे समाप्त हो जाएगा। रक्षाबंधन अनुष्ठान के लिए सर्वश्रेष्ठ समय सुबह 5.55 से दोपहर 2.56 तक होगा। भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए दोपहर 1.42 से 2.56 बजे तक का समय सही है। 
----------------
जिला कारागार में भी मनेगा राखी पर्व
रक्षाबंधन का त्योहार जिला कारागार में भी मनाया जाएगा। जेल में निरुद्ध भाइयों को राखी बांधने के लिए सुबह हर जिला कारागार पर भीड़ उमड़ेगी। त्योहार को लेकर जेल प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पूरी तलाशी के बाद बहनों को राखी बांधने के लिए जेल में प्रवेश मिलेगा। जेल अधीक्षक पीपी सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन त्योहार को लेकर सुरक्षा बंदोबस्त कड़े रहेंगे। किसी भी भाई-बहन को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें