आगरा-जलेसर मार्ग पर बेकाबू डंपर नाले की पुलिया तोड़ते हुए एक मकान में घुस गया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने दो घंटे तक जाम लगाकर हंगामा किया। ट्रक मालिक के नुकसान की भरपाई करने के बाद भी लोग शांत हुए।
मंगलवार रात खाली डंपर जैसे ही नीम सराय गांव के समीप पहुंचा। अचानक अनियंत्रित हो गया। नाले की पुलिया, विद्युत पोल तोड़ने के बाद बेकाबू डंपर जगदीश बाल्मीकि के घर में जा घुसा। डंपर की टक्कर से मकान क्षतिग्रस्त होने के इसकी जद में आने से जगदीश, गुड्डी आदि घर के पांच सदस्य घायल हो गए। इनमें घायल गुड्डी की हालत गंभीर देख उसे आगरा रेफर कर दिया है। वहीं दुर्घटना से गुस्साए गांववालों का गुस्सा बुधवार सुबह फूट पड़ा। मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने आगरा-जलेसर मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर आए सीओ कौशलेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार संजीव ओझा ने लोगों को समझाने की कोशिश की। करीब दो घंटे बाद जब ट्रक मालिक मकान की मरम्मत एवं घायलों के इलाज के लिए 60 हजार रुपये देने पर राजी हुआ, तभी गांववाले शांत हुए। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।