फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साले की मोहब्बत में जीजा की गई जान: लव मैरिज को लेकर होनी थी पंचायत, लड़की के घरवालों ने खेला खूनी खेल; Video

Sun, 04 Jan 2026 07:19 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

कांशीराम कॉलोनी निवासी अर्जुन ने कुछ माह पहले गौरी से प्रेम विवाह किया। यह शादी गौरी के पिता को नागवार गुजरी। कई दिनों से दोनों परिवारों के बीच तनाव चल रहा था। अर्जुन ने बताया कि ससुराल वाले परेशान कर रहे थे। 
विज्ञापन
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के एटा स्थित मानपुर स्थित कांशीराम कॉलोनी में रविवार को प्रेम विवाह की पंचायत से पहले महिला के परिजन ने युवक के घर वालों पर हमला कर दिया। कोतवाली देहात थानांतर्गत इस घटना में युवक के बहनोई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और भाई को घायल कर दिया। मृतक के परिजन ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जाम लगाकर गुस्सा जताया।

विज्ञापन

लड़की के पिता को नागवार थी बेटी की शादी
कांशीराम कॉलोनी निवासी अर्जुन ने कुछ माह पहले गौरी से प्रेम विवाह किया। यह शादी गौरी के पिता को नागवार गुजरी। कई दिनों से दोनों परिवारों के बीच तनाव चल रहा था। अर्जुन ने बताया कि ससुराल वाले परेशान कर रहे थे। हमारे घर वालों को गालियां देते थे। इसको लेकर रविवार को एआरटीओ कार्यालय के पास दरगाह पर पंचायत होनी थी। सभी लोग उस पंचायत में गए हुए थे। इसी बीच रामू के घर पर मौजूद लोग गालियां देने लगे और ईंट-पत्थर फेंकने लगे। कॉलोनी में ही रहने वाले बहनोई साहिबा (35) उन्हें समझाने गए।

साहिबा को बचाने गए भाई पर भी किया हमला
आरोप है कि इसी दौरान ससुराल वालों ने बहनोई पर चाकू व लोहे की सरिया से हमला कर दिया। बहनोई के चिल्लाने की आवाज सुनकर भाई सुरजीत उन्हें बचाने पहुंचा तो उस पर भी चाकुओं से हमला किया। आस-पास के लोग दौड़कर बचाने गए तो कई लोग कॉलोनी की छत से भाग गए। भाई सुरजीत और बहनोई साहिबा को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां चिकित्सक ने साहिबा को मृत घोषित कर दिया जबकि सुरजीत का उपचार चल रहा है।

शव को सड़क पर रखकर किया जाम
मृत्यु की सूचना पर बड़ी संख्या में परिजन व परिचित पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। साहिबा के शव को जीटी रोड पर रखकर जाम लगा दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने परिजन को समझाकर जाम खुलवाया और शव को मोर्चरी पहुंचाया। साहिबा के परिवार के राजा की तहरीर पर रामू और इसके भतीजे अमन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने कार्रवाई
जैथरा का रहने वाला रामू कांशीराम कॉलोनी में ही रह रहा है। उसकी बेटी ने अर्जुन से प्रेम विवाह किया था। इसको लेकर अर्जुन व उसके परिवार में विवाद चल रहा था। हत्यारोपी रामू के भतीजे अमन को गिरफ्तार कर लिया गया है। -श्वेताभ पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें