फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड्स को मारपीट कर राइफलें छीनी, बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। रात्रि गश्त पर जा रहे दो होमगार्ड्स के साथ मारपीट के बाद राइफलें छींन ली गई। होमगार्ड्स ने थाने जाकर वारदात की जानकारी दी तो पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपियों से राइफलें बरामद कर ली। पुलिस वारदात से इनकार कर ही है लेकिन होमगार्ड्स के साथ मारपीट करने वाले जाति विशेष के होने के कारण पुलिस बैकफुट पर आ गई है और समझौता हो गया है।
विज्ञापन

थाना जसरथपुर क्षेत्र स्थित गांव नथुआपुर चौराहा पर सोमवार की देरशाम दो होमगार्ड्स राइफलों सहित गश्त पर पहुंचे थे। यहां पर पहले से कुछ लोग मौजूद रहे जो उनके साथ गाली गलौज करने लगे। होम गार्डों ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने एकराय होकर दोनों से मारपीट करते हुए राइफलें छीन लीं। पिटने के बाद होमगार्ड्स रामवीर सिंह थाना जसरथपुर पहुंचा और एक आरोपी एक जाति विशेष नाम थाना प्रभारी अखिलेश तिवारी को बताया।
पुलिस ने आरोपी को देररात ही घर से दबोचकर दोनों राइफलें बरामद कर ली। पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का दवाब बना तो वह बैकफुट पर आ गई और वारदात अपने उच्चाधिकारियों तक को नहीं बताई। मामला जब उजागर हुआ तो थाना पुलिस मारपीट की वारदात तो कबूल रही है पर राइफल छीनने जैसी घटना से इनकार किया जा रहा है। थाना प्रभारी अखिलेश तिवारी का कहना है कि होमगार्ड्स के साथ मारपीट हुई थी राइफल छीनने की वारदात नहीं हुई है, आरोपी विक्रम सिंह शराबी है उसने नशे में मारपीट की है।
विज्ञापन

------वर्जन------
रात्रि गश्त पर गए होम गार्ड्स के साथ थाना पुलिस मारपीट होने की बात कह रही है, राइफल छीनने जैसे घटना नहीं बताई गई है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है, होमगार्डस शिकायत करते हैं तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

संजय कुमार, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें