एटा। थाना कोतवाली देहात में रामकुमार निवासी जनकपुरी गेट मारहरा रोड ने रवीश निवासी भेड़ी झपारा थाना जिला फिरोजाबाद सहित दो नामजद और 11 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रामकुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर के समय घर के पास पंकज के साले रवीश ने अपनी गाड़ी खड़ी कर दी। जिसके कारण रास्ता बंद हो गया। मैंने कहा कि गाड़ी को किनारे से खड़ा कर दो। इसी बात पर रवीश और विपिन गालीगलौज करने लगे। झगड़ा बढ़ता देख 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को समझाकर चले गए।
बताया कि उनके जाने के बाद इन लोगों ने शाम के समय एकत्रित होकर घर पर हमला कर दिया। लाठी-डंडा, ईंट-पत्थर लेकर घर में घुस गए और वहां मौजूद आमोद कुमार, ललिता, वीरेश, प्रीति और टिंकू को बुरी तरह से पीटा। इतने से भी मन नहीं भरा तो घर में खड़ी बाइक और मोबाइल फोन को तोड़कर चले गए। इसके साथ ही जाते हुए जान से मारने की धमकी दी।