फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाजी युवा समिति ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 09 Feb 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगेश्वर कालोनी में गंदे पानी की निकासी न हो पाने की समस्या गंभीर बनी हुई है। समस्या के निदान पर पलिका गंभीर नहीं है। श्रीबालाजी युवा सेवा समिति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के निदान की मांग की है।
विज्ञापन

समिति के वेद प्रकाश सोलंकी ने कहा कि कालोनी में गंदे पानी की निकासी की समस्या गंभीर बनी हुई है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी नाले तक नहीं पहुंच पाता। पानी गलियों में ही जमा हो जाता है, इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। पानी ओवर फ्लो होने पर घरों में पहुंच जाता है। गंदे पानी के जमा रहने से संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। कई गलियों में नाली टूटी हुई हैं।। पालिका से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन पालिका प्रशासन समस्या के निदान को गंभीर नहीं है। शीघ्र ही समस्या का निदान कराया जाए जिससे बाशिंदों को राहत मिल सके।
इस दौरान जितेंद्र कुमार पाटकर, मनीष कांत, रामनरेश, रवी कुमार सिंह पुंढीर, केशव दत्त, प्रवीन सिंह, रिंकू, मनोज ठाकुर, प्रताप सिंह, नारायण दत्त, विष्णु कश्यप, सचिन चौहान, किरन, इंद्रवती, अमित चौहान, महेश राजपूत, इंद्रवती, विपिन, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें