फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बालाजी ने वारसी क्रिकेट क्लब को 147 रन से दी शिकस्त

Tue, 16 Jan 2024 05:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। राजकीय कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी के तहत सौरभ कुमार व अखिल दीक्षित ने क्रिकेट प्रतियोगिता का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन मैच पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालाजी क्रिकेट क्लब और वारसी क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया।
विज्ञापन

एटा महोत्सव के तहत संयोजक अखिल दीक्षित ने बताया कि वारसी क्लब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। जिसके बाद बालाजी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 208 रनों का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया। शिवम ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए 49 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं बाद में गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 3 विकेट लिए। इसके अलावा बीरभान सिंह ने 38 बनाए और आशीष ने 37 रन बनाने के साथ ही दो विकेट भी चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वारसी क्लब की टीम मात्र 63 रन पर ही ऑल आउट हो गई। कई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। जिसके चलते बालाजी क्लब ने 145 रन से शानदार जीत दर्ज की। मैच देखने पहुंचे दर्शकों ने हर चौके-छक्के पर तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। विजेता टीम के खिलाड़ियों ने खेल के हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन किया। सबसे अच्छा खेलने वाले शिवम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष स्वागत पचौरी, देवेश पाल सिंह, सनी जैन, सुधीर यादव, हरेंद्र मोहन सारस्वत, चिंटू, जीतू यादव, नीरज गुप्ता, सनी जैन, सहित भारी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें