बजरंग दल के 31 वर्ष पूर्ण होने पर दल के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने बाराहाद्वारी पर स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया। स्थापना दिवस के मौके पर महाआरती एवं आतिशबाजी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में धर्मप्रेमियों ने महाआरती में हिस्सा लेकर पुण्य अर्जित किया। सतरंगी बारिश से आसमान जगमगा उठा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदीश प्रसाद बृथरे ने कहा कि बजरंग दल ने हमेशा से ही त्याग और परोपकार का संदेश दिया है। सामाजिक कार्यों एवं धर्म की रक्षा के लिए बजरंग दल की युवा टीम की उन्होंने सराहना की। उन्होंने कहा कि बजरंग दल में शामिल युवा टीम अपनी युवा शक्ति से संगठन को मजबूती प्रदान किए हुए है। उन्होंने इस तरह से ही एकजुटता बनाए रखने की अपील की। बजरंग दल के पूर्व जिलाध्यक्ष कौशल किशोर साहू ने महाआरती कार्यक्रम की शुरूआत की। बारी-बारी से दल के सभी कार्यकर्ताओं ने हनूमान जी का चालीसा पाठ किया एवं आरती की। आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। स्थापना दिवस के मौके पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी भी चलाई। आतिशबाजी की सतरंगी रोशनी से आसमान जगमगा उठा। कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए जयकारों से आसपास का वातावरण भी भक्तिमय हो गया। नगर संयोजक आकाश सिंघल ने कार्यक्रम क ी सफलता के लिए सभी अतिथियों एवं दल के पदाधिकारियों को आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान रविप्रकाश, धमेन्द्र माहेश्वरी, अमित माहेश्वरी, मनीष अग्रवाल, सुनील साहू, पुलकित अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, अंकित जैन, प्रखर बंसल, शिवम माहेश्वरी, मधुर अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, दीपेश अग्रवाल, वैभव माहेश्वरी, पंकज पल्तानी, सुरेश मिश्रा, मनेाज लोधी, गौरव वर्मा आदि मौजूद रहे।