बिजली घर स्थित कार्यालय पर मांगों को लेकर प्रदर्शन करते विद्युतकर्मी।
- फोटो : ETAH
एटा। अरबों रुपये के पीएफ घोटाले के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर तीन से पांच बजे तक आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एसई संदीप कुमार ने कहा कि प्रबंधन द्वारा हमारे पीएफ का पैसा डीएफएचसीएल कंपनी में लगाया व दिवालिया हो गई है।
सरकार द्वारा कर्मचारियों को लिखित आश्वासन नहीं दिया जा रहा। ऐसे में कर्मचारियों की चिंता स्वाभाविक है। वक्ताओं ने ऐलान किया कि दोषियों पर कार्रवाई एवं कर्मचारियों को न्याय न मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। जिले के ढाई सौ से अधिक विद्युतकर्मियों का करोड़ों रुपया भी फंस गया है।
बुधवार को अधिकारियों-कर्मचारियों ने तीन से पांच बजे तक कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। अध्यक्षता जंट सिंह यादव एवं संचालन सौरभ त्रिपाठी ने किया। एक्सईएन आरबी राय, केएच खान, सोपाली सिंह, एपी सिंह, एसडीओ विजय शंकर, योगेश कुमार, सुमित गर्ग, वीरेश यादव, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।