फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ऑटो चालकों की मनमानी, 10 से 15 सवारियां भरकर दौड़ा रहे वाहन

विज्ञापन
अलीगंज में ऑटो में सवारी को बैठाकर डग्गेमारी करते चालक। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। बस स्टैंड परिसर में ऑटो चालकों की मनमानी यात्रियों की सुरक्षा पर भारी पड़ रही है। सवारियां बैठाने की होड़ में छोटे ऑटो में 10 से 15 लोगों को ठूंसकर सफर कराया जा रहा है। क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने के साथ ही चालक बस स्टैंड परिसर के अंदर ही खुलेआम नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। रोकने पर बस स्टैंड के कर्मचारियों से विवाद करने लगते हैं, लेकिन इस मनमानी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन


बस स्टैंड परिसर में ऑटो चालकों के बीच अधिक सवारियां बैठाने की प्रतिस्पर्धा रहती है। चंद रुपये अधिक कमाने के लालच में यात्रियों की जान जोखिम में डाली जा रही है। ऑटो में इतनी अधिक सवारियां बैठा दी जाती हैं कि यात्रियों को ठीक से बैठने तक की जगह नहीं मिलती। ऐसे में वाहन अनियंत्रित होने या पलटने पर बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड परिसर के अंदर ही यातायात नियमों की अनदेखी हो रही है तो यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन निभाएगा। उन्होंने परिसर में नियमित निगरानी कराने और ओवरलोड ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
-
बोले लोग-



बस स्टैंड परिसर में यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। ऑटो चालक क्षमता से कई गुना अधिक सवारियां भरकर निकलते हैं। बस स्टैंड के अधिकारी और कर्मचारी जब उन्हें परिसर के अंदर सवारियां बैठाने से रोकते हैं तो कुछ चालक विवाद करने लगते हैं। इससे परिसर की व्यवस्था बनाए रखने में भी परेशानी होती है। - विक्रम बाथम, अलीगंज
विज्ञापन

-

ऑटो चालकों की मनमानी के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सवारियां बैठाने को लेकर चालकों के बीच भी आए दिन कहासुनी होती है। उन्होंने कहा कि ओवरलोड ऑटो से किसी दिन गंभीर दुर्घटना हो सकती है। अधिकारियों को इस समस्या का तत्काल समाधान कराना चाहिए। - स्वदेश कुमार, अलीगंज

-
वर्जन-
यातायात माह के तहत जिले में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अलीगंज में भी विशेष अभियान चलाकर ओवरलोड ऑटो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सीओ ट्रैफिक से बातचीत कर पुलिस का सहयोग लिया जाएगा। - शिवम यादव, एआरटीओ
विज्ञापन

अलीगंज में ऑटो में सवारी को बैठाकर डग्गेमारी करते चालक। संवाद

अलीगंज में ऑटो में सवारी को बैठाकर डग्गेमारी करते चालक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें