फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खेत में पानी लगाते समय किशोर को सांप ने डसा

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। खेत में सिंचाई कर रहे 14 वर्षीय किशोर को सांप ने पैर में डस लिया। परिजन उसे सीएचसी अलीगंज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर एंटी स्नेक वेनम लगाई। घटना जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव सरौठ की है। गांव निवासी अजीत का पुत्र राजकमल खेत में पानी लगा रहा था। तभी सांप ने उसके पैर में डस लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। चिकित्सक डॉ. विशाल चंद्र ने बताया कि किशोर का उपचार शुरू कर दिया गया है और उसकी सेहत में सुधार हुआ है। उसे एंटी स्नेक वेनम लगाने के बाद चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें