फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: स्वच्छता अभियान को पलीता लगा रहे जिम्मेदार, खुले में फेंक रहे कूड़ा; बदबू और गंदगी से राहगीर परेशान

Sun, 18 Aug 2024 07:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में जिम्मेदार ही स्वच्छता अभियान को पलीता लगा रहे हैं। खुले में कूड़ा फेंक रहे हैं। बदबू और गंदगी से राहगीर परेशान हैं। प्रदूषण से बीमारी फैलने का डर बना रहता है।
विज्ञापन
Etah News: जिम्मेदार खुले में फेंक रहे कूड़ा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन, कुछ जिम्मेदारों की ओर से स्वच्छता को पलीता लगाया जा रहा है। इसकी वजह से प्रदूषण फैल रहा है। जबकि खुले में कूड़ा डालने पर पाबंदी लगी हुई है। इसके बाद भी प्रदूषण फैलाने का काम किया जा रहा है। 

विज्ञापन


शहर से एक किमी दूर मंडी समिति है। इसकी सफाई का ठेका दिया गया है। ठेकेदार की मनमानी के चलते कूड़ा उठवाकर मंडी से महज 200 मीटर दूर अलीगंज रोड पर ही सड़क किनारे वन विभाग की जमीन पर डाला जा रहा है। 100 मीटर से अधिक क्षेत्र में सड़क किनारें कूड़ा डाल दिया गया है। कूड़ा पड़ा होने के चलते बदबू आती है। राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

सड़क किनारे ट्रैक्टर ट्राली से कूड़ा डाल रहे कर्मी कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुए, बस इतना ही कहा कि ठेकेदार की तरफ से मंडी की सफाई कराई जाती है और निकलने वाले कूड़े को सड़क किनारे डाला गया है। एक बात तो साफ ही ठेकेदार अपनी मनमानी कर रहा है। उसने धीरे-धीरे करके 100 सड़क किनारे कूड़ा डालकर प्रदूषण फैलाने का काम किया है। 
 
विज्ञापन

इस ओर मंडी समिति के जिम्मेदारों की ओर से भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ठेकेदार ने बताया कि कूड़ा डालने के लिए जमीन की व्यवस्था नहीं है। किसी की निजी जमीन पर कूड़ा डाला जा रहा है। अगर सड़क किनारे डाला जा रहा है तो जबाव मांगा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें