मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मरीज का उपचार करते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मरीज का उपचार करते स्वास्थ्यकर्मी।
एटा। थाना निधौली कलां क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर में बुआ और भतीजा घायल हो गए। ये लोग ककराला से जात करके लौट रहे थे। नगरिया गांव के पास यह घटना हो गई। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में दंपती सहित 4 लोग घायल हुए हैं। सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
गांव धर्मपुर थाना पिलुआ निवासी सुषमा ने बताया कि वह ककराला से जात करके लौट रही थी। जैसे ही नगरिया मोड़ के पास पहुंची सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। जिसके चलते मेरे साथ ही भतीजा राजू भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया। यहां से उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर भतीजे को घर भेज दिया गया। वहीं सुषमा का उपचार चल रहा है।
कोतवाली नगर के कांशीराम काॅलोनी निवासी विशाल व उनकी पत्नी नंदनी बाइक से बाजार करने जा रहे थे। जीटी रोड पर गोशाला को सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों लोग घायल हो गए। शहर के हाथी गेट निवासी ज्योति बाइक की चपेट में आकर घायल हो गई। नगला गंगी थाना सकीट निवासी लता अपने देवर के साथ कस्बा से गांव आ रही थी। रास्ते में बाइक फिसलने से घायल हो गई। सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।