फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 8600 पौधे किए नष्ट, जांच करने गईं वनरक्षक से अभद्रता

Mon, 20 Jan 2025 10:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मलावन क्षेत्र के गांव सकतपुर में पर्यावरण संतुलन के लिए बड़ी संख्या में पौधरोपण किया गया। यहां 8600 पौधे लगाए गए थे। गांव के लोगों ने ये पूरी तरह से नष्ट कर दिए। जांच करने पहुंची वनरक्षक को गालियां देते हुए उनके साथ अभद्रता की।
विज्ञापन

वन रक्षक पिंकी कुशवाह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव सकतपुर में कुछ दिन पहले पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधे लगाए गए थे। शिकायत मिली थी कि यहां लगाए गए सभी 8600 पौधे ग्रामीणों ने पूरी तरह से नष्ट कर दिए हैं। मामले की जांच करने के लिए 18 जनवरी को मैं गांव में पहुंची तो ग्रामीण काफी भारी संख्या में एकत्रित हो गए।
जब मैंने वहां नष्ट पौधों का वीडियो बनाना शुरू किया तो इन लोगों ने मेरे ऊपर हमला कर दिया। गालीगलौज देते हुए अभद्रता करने लगे। इतना ही नहीं सरकारी काम में बाधा डालते हुए मुझे पीटने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन

इस मामले में गांव के ही जगदीश नंदन सहित 9 नामजद और 280 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीओ सकीट कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि घटना की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें