फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पैथोलॉजी में बदतमीजी करने से रोकने पर बुआ-भतीजे को पीटा

Fri, 17 Oct 2025 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पैथोलॉजी पर बैठकर बदतमीजी करने से एक युवक को रोका तो उसने संचालक के गले में बेल्ट का फंदा डालकर जान लेने का प्रयास किया। इतना ही नहीं बचाने आई बहन को भी पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव पवांस निवासी अशोक कुमार देशमुख ने बताया कि गांव में ही अलीगंज मार्ग पर उनकी पैथोलॉजी है। बुधवार को बाजार से सामान लेने शहर गए हुए थे, तो पैथोलॉजी पर बेटा अमन देशमुख और बहन आसमा मौजूद थी। इस समय अंशुल नाम का एक युवक पैथोलॉजी में बैठकर बदतमीजी करने लगा। विरोध करने पर गालीगलौज करते हुए देख लेने की धमकी दी और चला गया। कुछ समय बाद वह अपने साथियों सचिन, अमन, विपिन और राजेश के साथ आया। पहले तो यह लोग दुकान के बाहर खड़े होकर गालीगलौज करने लगे। जब अमन ने विरोध किया तो उसको खींचकर पीटना शुरू कर दिया। यह देखकर बहन आसमा बचाने पहुंची, तो उनको भी जमीन पर गिराकर पीटने लगे। इतना ही नहीं अमन के गले में बेल्ट का फंदा डालकर खींचते हुए जान लेने का प्रयास किया। तब तक शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें